हल्द्वानी, 14 मार्च (हि.स.)। एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने डॉ. शहजान अंजुम को बेस्ट पीएचडी स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा है। डॉ. शहजान हल्द्वानी के बनभूलपुरा की रहने वाली हैं। उन्हें यह पुरस्कार शनिवार को प्रदान किया गया। शहजान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन सिद्दीकी की छोटी बहन हैं।डॉक्टर शहजान अंजुम आंखों में होने वाले कैंसर पर एम्स में रिसर्च कर रही हैं। शहजान को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नेता हुकुम सिंह कुंवर, अनिल खंडेलवाल, राजकुमार केसरवानी, युवा कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, घनश्याम वर्मा, अजय कृष्ण गोयल, रवि गुप्ता, मोहम्मद जिलानी, पवनीत नागपाल आदि ने बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद