Saints oppose the dumping of garbage on Sant Mahendra Singh Marg
Saints oppose the dumping of garbage on Sant Mahendra Singh Marg 
उत्तराखंड

संतों ने किया संत महेंद्र सिंह मार्ग पर कूड़ा डालने का विरोध

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 18 जनवरी (हि.स.)। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में युवा भारत साधु समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संतो ने कनखल क्षेत्र को प्रेमनगर चौक हाईवे से जोड़ने वाले संत महेंद्र सिंह मार्ग को नगर निगम द्वारा डंपिंग जोन बनाए जाने का विरोध किया। महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि एक संत के नाम पर बने मार्ग पर नगर निगम डंपिंग जोन बनाकर कूड़ा डाल रहा है। संतो का अपमान युवा भारत साधु समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। धर्मनगरी में महाकुंभ शुरू हो गया है और संतो के नाम वाले मार्ग को कूड़ा मार्ग बना दिया गया है। जब अधिकारियों से विरोध जताया जाता है तब कूड़ा हटा दिया जाता है। अगले दिन पुनः कूड़ा डालना शुरू किया जाता है। कोषाध्यक्ष महंत सुतीक्ष्ण मुनि ने कहा कि कूड़े की पेटियां नहीं हटाई गईं तो अधिकारियों के कार्यलय पर धरना दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। उपाध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि प्रशासन संतो का अपमान कर रहा है। कई बार अनुरोध करने पर भी कूड़ा डालना बन्द नहीं किया गया। अब बैठक नहीं अधिकारियों का घेराव होगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी महंत दिनेश दास, महंत लोकेश दास, महंत सुमित दास, महंत ओमानंद, महंत सर्वानंद, महंत गुरुमुख दास, महंत श्याम प्रकाश, संत त्रिलोचन सिंह, महंत प्रेमानंद, महंत प्रेमदास, स्वामी रुप्रानंद, आचार्य डॉ हरिहरानंद, महंत मोहन सिंह, महंत श्रवण मुनि, महंत रविंद्रानंद, महंत कृष्ण गिरी, स्वामी विनोद महाराज, महंत सूरज दास, स्वामी पुष्पेंद्र, महंत राजकुमार, संत मंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in