ritu-khanduri-gave-a-call-to-prepare-for-the-elections
ritu-khanduri-gave-a-call-to-prepare-for-the-elections 
उत्तराखंड

ऋतु खंडूड़ी ने किया चुनाव की तैयारी करने का आह्वान

Raftaar Desk - P2

नैनीताल, 30 जून (हि.स.)। रामनगर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के बाद भाजपा के आनुषांगिक संगठन भी चुनावी मोड में आते नजर आ रहे हैं। बुधवार को नैनीताल क्लब में पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूरी ने जिला और मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कोविड काल में महिला मोर्चा की ओर से किये गए सेवा कार्यों की जानकारी ली और इस दौरान महिला मोर्चा द्वारा कोरोना योद्धाओं को चाय-बिस्कुट व अन्य सामग्री वितरित करने की सराहना की। उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियां करने के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और तीरथ सरकार ने कोविड काल में बीपीएल व अंत्योदय परिवारों के साथ ही समाज के मध्यम वर्ग को राशन मुहैया कराया। इसका लाभ खासकर घर की महिलाओं को मिला। ऐसी बातें जनता के बीच पहुंचाने की आवश्यकता है। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपाली कन्याल, भावना मेहरा, उमा पढालनी, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट, मोहिनी पोखरिया, सोनू साह, जानकी लोहिया, रीना मेहरा, ज्योति वर्मा, राधा खोलिया प्रेमा जलाल, वर्षा आर्य, ज्योति गोस्वामी के साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट आदि भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी