ritu-khanduri-advocated-giving-tickets-to-50-percent-women
ritu-khanduri-advocated-giving-tickets-to-50-percent-women 
उत्तराखंड

ऋतु खंडूरी ने 50 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की वकालत की

Raftaar Desk - P2

हल्द्वानी, 30 जून (हि.स.)। हल्द्वानी पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यम्केश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी ने कहा है कि कोविड के समय में सेवा ही संगठन के तहत महिला मोर्चा ने बहुत अच्छा कार्य किया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी महिला मोर्चा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता