remembering-ahilyabai-holkar-on-her-birth-anniversary
remembering-ahilyabai-holkar-on-her-birth-anniversary 
उत्तराखंड

अहिल्याबाई होल्कर को जयंती पर याद किया

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 31 मई (हि.स.)। रावली महदूद ब्रह्मपुरी में पाल, धनगर, बघेल, रेबारी, मल व थारी समाज के लोगों ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 296 वीं जयंती पर उनको याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुशांत पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को नमन करते हुए उन्हें समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपनी प्रतिभा के बल पर देश की एकता, अखण्डता को बनाए रखने के अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर ऑल इंडिया धनगर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलूराम प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानीपुर बिंदर पाल, मनोज धनगर, अनिल पाल, मिताश देव धनगर, संजय पाल, डॉक्टर जयंत आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत