pledged-to-follow-ambedkar39s-footsteps
pledged-to-follow-ambedkar39s-footsteps 
उत्तराखंड

अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 14 अप्रैल (हि. स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी और उपाध्यक्ष रजिया बेग के नेतृत्व में आज घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर सभी ने डाॅ. अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में आप के उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए डाॅ. अंबेडकर का संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा। उनके आदर्शों पर आप के कार्यकर्ता चलेंगे। इस मौके पर आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि गरीबों को संविधान में बराबर का स्थान देने वाले महापुरुष के पदचिन्हों पर चलकर आज पूरा भारत वर्ष उन्नति के पथ पर अग्रसर हैं। इस मौके पर दीपक सैलवान, राजेश शर्मा, डाॅ. अंसारी, डिंपल, उपमा अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, रवि बांगिया, श्रीचंद आर्या, राजीव तोमर और राजन आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश