plantation-in-memory-of-sunderlal-bahuguna-in-joshimath
plantation-in-memory-of-sunderlal-bahuguna-in-joshimath 
उत्तराखंड

जोशीमठ में सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण

Raftaar Desk - P2

जोशीमठ, 05 जून (हि.स.)। सीमांत जोशीमठ क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। चिपको आंदोलन के प्रणेता पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा और गौरा देवी की स्मृति में कुछ जगहों पर पौधे रोपे गए। हिमक्रीड़ा केंद्र औली में आईटीबीपी के आईजी एसबी शर्मा ने पौधरोपण किया। पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली में इस मौके पर डीआईजी यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इस बार उर्गम घाटी में गौरा देवी मेले का आयोजन नहीं किया गया। उर्गम घाटी के जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी के संचालन में भरकी ग्राम पंचायत में महिला मंगलदल व फ्यूॅला नारायण बाल पंचायत ने गौरा देवी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया। बाल पंचायत ने स्वच्छता एंव पर्यावरण संरक्षण पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की। उर्गम घाटी की ही ग्राम पंचायत ल्यारी-थैणा मे प्रधान अनूप नेगी व महिला मंगल दल अघ्यक्ष नन्दी देवी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश कपरूवाण