opposition-lost-four-years-in-factionalism-madan-kaushik
opposition-lost-four-years-in-factionalism-madan-kaushik 
उत्तराखंड

विपक्ष ने चार साल गुटबाजी में गंवाएः मदन कौशिक

Raftaar Desk - P2

उत्तरकाशी, 07 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड भाजपा की कमान संभालने के बाद बुधवार को पहली बार उत्तरकाशी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कौशिक ने हनुमान चौक मे जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य यह है कि प्रदेश के विकास में विपक्ष के 11 विधायकों ने कोई रचनात्मक भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने आपसी गुटबाजी में 4 साल गंवा दिए। भाजपा नेता कौशिक ने कहा कि विपक्ष में कोई चेहरा ऐसा नहीं जिसके नेतृत्व में वह चुनाव लड़े। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा ने अपने चुनावी वादे पूरे किए हैं। वह लोगों के भरोसे पर खरी उतरी है। भाजपा कार्यकर्ता और अन्य दलों के कार्यकर्ता में यह फर्क है बाकी लोग चुनाव के समय ही आम जनता की फिक्र करते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता हर समय जनता के बीच में रहता है। भाजपा कार्यकर्ताओ की सोच, संकल्प और सेवा भाव के बूते ही विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुचांए। उन्होंने कहा इस बार जिले की तीनों विधानसभा सीटें भाजपा जीतेगी। इससे पहले कौशिक के आगमन पर कई स्थानों पर रैली निकाली गई। कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने लोक निर्माण विश्राम गृह मे पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दायित्वधारियों को लेकर पुनः बैठक होने वाली है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, जिला प्रभारी विनोद सुयाल ,सतेंद्र राणा, जगवीर भंडारी, रामसुंदर नौटियाल, हरिश डंगवाल, श्रीमती विनीता रावत, बुद्धि सिंह पंवार, मुरारीलाल भट्ट, महेश पंवार, सुरेंद्र सिंह पंवार, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, डाक्टर चंढी प्रसाद भट्ट,पवन नौटियाल, किशोर भट्ट, हरिश सेमवाल, सुरेश चौहान, विजय मखलोगा, विक्रम सिंह , सुरेंद्र नौटियाल, सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल/मुकुंद