ONGC honored five writers
ONGC honored five writers 
उत्तराखंड

ओएनजीसी ने पांच साहित्यकारों को किया सम्मानित

Raftaar Desk - P2

ओएनजीसी के राज्यभाषा विभाग ने विश्व हिन्दी दिवस पर किया आयोजन देहरादून, 13 जनवरी (हि. स.)। ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) मुख्यालय देहरादून में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आज पांच साहित्यकारों को सम्मानित किया। इस दौरान साहित्यकारों और कवियों ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किए। राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ओएनजीसी समूह महाप्रबंधक केे प्रधान निगमित प्रशासन विपुल कुमार जैन ने सुप्रसिद्ध कहानीकार डॉ. जितेन ठाकुर, प्रतिष्ठित गीतकार डॉ. राम विनय सिंह, साहित्यकार और बीरा की संपादक कुसुम नौटियाल, सुपरिचित कवि शिवमोहन सिंह और नवोदित कवयित्री पल्लवी रस्तोगी को अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व राजभाषा विभाग के प्रभारी राम राज द्विवेदी ने मुख्य अतिथि विपुल जैन और विशिष्ट अतिथि रजनीश त्रिवेदी का स्वागत किया। इस मौके पर ओएनजीसी मुख्यालय की राजभाषा पत्रिका सहस्रधारा का विमोचन भी मुख्य अतिथि और सम्मानित साहित्यकारों ने किया। कार्यक्रम का संचालन मधुलिका श्रीवास्तव ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in