देहरादून, 28 जुलाई (हि.स.)। एनएसयूआई ने मंगलवार को करनपुर स्थित एबीवीपी कार्यलाय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के वायरल वीडियो पर जमकर बवाल काटा। एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में डीएवी महाविद्यालय से करनपुर पहुंचे। पुलिस ने करनपुर चौक से आगे नहीं बढ़ने दिया। इसलिए यह लोग चौक पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला फूंका और एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहन भंडारी ने कहा कि यह शर्मनाक वीडियो है। भाजपा पोषित संगठन का नेता महिला का यौन शोषण कर रहा है। यह नैतिक पतन की पराकाष्ठा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in