national-vice-president-rekha-verma39s-grand-reception-on-first-arrival-in-district-nainital
national-vice-president-rekha-verma39s-grand-reception-on-first-arrival-in-district-nainital 
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का जिला नैनीताल में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

Raftaar Desk - P2

हल्द्वानी, 26 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी लोकसभा सांसद रेखा वर्मा का नैनीताल में प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश सह प्रभारी को अपने बीच में पाकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। रेखा वर्मा ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें 2022 के चुनावों के लिए तैयार रहने का आव्हान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख नियुक्त करने तथा बूथ स्तर कर केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में जीरो टाॅलरेन्स की सरकार चल रही है और पिछले चार सालों में सरकार पर भ्रष्टाचार को कोई भी आरोप नहीं लगा है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की विकासशील एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी की तरफ हुआ है और 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की 60 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनेगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता-hindusthansamachar.in