narendra-gets-special-recognition-from-songs-by-uttarakhand-chief-minister
narendra-gets-special-recognition-from-songs-by-uttarakhand-chief-minister 
उत्तराखंड

उत्तराखंड को नरेंद्र ने गीतों से दिलाई विशेष पहचान :मुख्यमंत्री

Raftaar Desk - P2

-लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार देहरादून, 10 अप्रैल (हि. स.)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी अपने गीतों से उत्तराखंड को विशेष पहचान दिलाई है। यह राज्य के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम का आयोजन सी.पी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र ने किया। नेगी को यह पुरस्कार पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति लोक चेतना विकसित करने के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की ऐतिहासिकता, पौराणिकता और पर्यावरण सरंक्षण को लेकर उत्तराखण्ड को विशेष पहचान दिलाई है। यह सबके लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यावरण चेतना के प्रति लोगों में जागरुकता है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें और प्रयास करने होंगे। जल संरक्षण की दिशा में भी और काम करने की जरूरत है। उत्तराखण्ड जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। इसकी वजह से उत्तराखण्ड की अलग पहचान है। पर्यावरण संरक्षण में केदार सिंह रावत, चण्डी प्रसाद भट्ट और राज्य के अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस मौके पर बी.डी. सिंह, ओम प्रकाश भट्ट, गणेश खुगशाल, रमेश थपलियाल आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद