Mussoorie MLA listened to problems in Chaupal
Mussoorie MLA listened to problems in Chaupal 
उत्तराखंड

मसूरी विधायक ने चौपाल में सुनी समस्याएं

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 09 जनवरी (हि. स.)। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को मिठ्ठी बेहड़ी में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल समस्याओं का समाधान करने को कहा। इस मौके पर जोशी ने मिठ्ठी बेहड़ी में जल्द ही एक सामुदायिक शेड का निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के ईई को निर्देशित किया कि सड़कों की स्थिति को तत्काल सुधारा जाए। विधायक जोशी का कहना है कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in