अमर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र और विस अध्यक्ष प्रेमचंद ने जताया शोक
अमर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र और विस अध्यक्ष प्रेमचंद ने जताया शोक 
उत्तराखंड

अमर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र और विस अध्यक्ष प्रेमचंद ने जताया शोक

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 01 अगस्त (हि.स.)। वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अमर सिंह सरल स्वभाव के धनी व भारतीय राजनीति के प्रख्यात राजनीतिज्ञ रहे हैं। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों से मित्रता रही। वे राजनीति के साथ अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहे। अग्रवाल ने कहा कि ऊर्जावान अमर सिंह को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/मुकुंद-hindusthansamachar.in