metropolitan-president-appointed-convenor-of-programs
metropolitan-president-appointed-convenor-of-programs 
उत्तराखंड

महानगर अध्यक्ष ने कार्यक्रमों के संयोजक बनाए

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 15 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पदाधिकारियों को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। महानगर कार्यालय परेड मैदान में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए संयोजकों की नियुक्ति की है। वर्ष भर चलने वाले 12 प्रमुख कार्यक्रमों के लिए 12 प्रमुख बनाए गए हैं। भाजपा स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के लिए बृजलेश गुप्ता को जिम्मेदारी दी है। 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के लिए अनंत सागर गिरी को दायित्व सौंपा गया है। 16 जुलाई हरेला पर्व के लिए संध्या थापा व मुनिया पाल को जिम्मेदारी दी गई है। 25 सितम्बर को पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की जिम्मेदारी लच्छु गुप्ता, 9 नवम्बर को राज्य स्थापना के लिए संजय सिंघल, 6 दिसम्बर को डा. अम्बेडकर निर्वाण दिवस के लिए आशीष नागरथ को प्रभारी बनाया गया है। मन की बात कार्यक्रम का प्रमुख सुनील शर्मा व पूरन नेगी को बनाया गया है। बूथ पन्ना प्रमुख समायोजन के लिए इतवार सिंह रमोला व डा. उदर सिंह पुण्डीर, बूथ का सोशल मीडिया प्रमुख अनुराग भाटिया तथा बूथ का लाभार्थी प्रमुख हरीश कोहली व तृप्ता जाटव को बनाया गया है। बैठक में भाजपा महानगर महामंत्री सत्येंद्र नेगी, रतन सिंह चौहान, महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष बृजलेस गुप्ता, आनंद सागर गिरी, आशीष नागरथ, पूरण नेगी, इतवार सिंह रमोला, डा. उदय सिंह पुंडीर, महानगर मंत्री संधया थापा जी, मुनिया पाल, संजय सिंगला, सुनील शर्मा, अनुराग भाटिया, हरीश कोहली, तथा तृप्ता जाटव आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद-hindusthansamachar.in