meharban-singh-elected-president-of-district-advocates-association
meharban-singh-elected-president-of-district-advocates-association 
उत्तराखंड

मेहरबान सिंह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Raftaar Desk - P2

पौड़ी, 24 फरवरी (हि.स.)। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बुधवार को मेहरबान सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अधिवक्ता संघ भवन में चुनाव का नतीजा घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर मेहराबान सिंह को 41, सुभाष चंद्र को 40 मत मिले। मेहरबान सिंह एक मत से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर राकेश सामवेदी को 50 और लक्ष्मी रावत को 31 मत मिले। सचिव पद पर आमोद नैथानी को 47 और कुसुम नेगी को 34 मत प्राप्त हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी डीएस नेगी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया में प्रदीप भट्ट, विनोद कुमार आदि ने सहयोग किया। निवर्तमान अध्यक्ष आशीष जदली ने सभी विजयी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद