mayor-visited-triveni-ghat
mayor-visited-triveni-ghat 
उत्तराखंड

महापौर ने त्रिवेणी घाट का दौरा किया

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 19 जून (हि.स.)। पहाड़ों में मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर आई गंगा के खतरे को भांपते हुए नगर निगम महापौर ने त्रिवेणी घाट का दौरा कर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को मुकम्मल इंतजाम करने के आदेश दिए। शनिवार दोपहर बारिश के बीच महापौर अनीता ममगांंईं त्रिवेणी घाट पहुंचीं। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। जलस्तर और बढ़ सकता है। इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, तहसीलदार अमृता शर्मा ,पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, जेई सिंचाई विभाग आशीष बिष्ट आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम