mayor-heard-problems-in-public-court
mayor-heard-problems-in-public-court 
उत्तराखंड

महापौर ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 06 फरवरी (हि.स.)। इन्दिरा नगर क्षेत्र में शनिवार को वार्ड संख्या 38 ,39 और 40 के लिए नगर निगम ने जनता दरबार का आयोजन किया। महापौर अनिता ममगांंई ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कई लोगों से बातचीत कर समस्याओं को बारीकी से समझने की कोशिश की। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।जनता दरबार में सहायक नगर आयुक्त ऐलम दास, पार्षद राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, पार्षद जगत नेगी, विजय बडोनी, बिजेंद्र मोघा,डॉ शौभा , मीनू यादव , रविंद्र सिंह, चेतन प्रकाश, विजय डोभाल,अमरीश रावत ,रविंद्र सिंह,महेश प्रताप सिंह,सूरज पिंडेल ,सतीश चंद्र,किशोर बहुगुणा, बृजपाल , तरुण लखेड़ा,ज्योति सजवाण, धीरेंद्र सेमवाल,सचिन रावत, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in