mansa-devi-temple-trust-distributed-blankets-to-the-needy
mansa-devi-temple-trust-distributed-blankets-to-the-needy 
उत्तराखंड

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 27 जनवरी (हि.स.)। निरंजनी अखाड़े के सचिव और मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पूरी ने बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल बाटे गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने किया। हरबीर सिंह ने बताया कि पिछले तीन चार दिन से हरिद्वार में काफी ठंड पड़ रही है। इसी के चलते मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज ने जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के शुरुआती समय में जब हजारों लोग हरिद्वार में फंसे हुए था तब भी श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने सभी तक खाना पहुंचाने का काम किया था। लॉकडाउन के बाद जो लोग अपने घर जाना चाहते थे उनके लिए खाना, पानी और गाड़ी की व्यवस्था श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने की थी। हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in