make-a-year-long-tourism-plan-for-tourism-in-uttarakhand-chief-minister
make-a-year-long-tourism-plan-for-tourism-in-uttarakhand-chief-minister 
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पर्यटन के लिए बनाएं सालभर का टूरिज्म प्लान: मख्यमंत्री

Raftaar Desk - P2

-चारधाम यात्रा की पुख्ता व्यवस्था की जाए तैयारी -कोविड गाइडलाइन का हो पालन देहरादून, 10 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 12 माह पर्यटन संभव हो इसके लिए 12 का टूरिज्म प्लान तैयार किया जाए। इसके साथ ही घरेलू पर्यटन और साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को और विस्तार को गति देने को कहा। साथ ही कहा आगामी चारधाम यात्रा की पुख्ता व्यवस्था और पर्यटन सीजन को देखते हुए कोरोना संक्रमण की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चार धाम यात्रा, पर्यटन सीजन और साथ ही कोविड की स्थिति को देखते हुए पूरी तैयारियां की जाएं। हमें पर्यटन गतिविधियों को संचालित करना है और कोविड की गाईडलाईन का पालन भी करवाना है। इसके लिए पर्यटन से जुड़े सभी लोगों से बातचीत की जाए, उनके सुझाव और सहयोग लिए जाएं। साहसिक पर्यटन केा बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह एडवेंचर इवेंट्स आयोजित किए जाएं। होम स्टे के जरिए स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के प्रयास किए जाएं। पर्यटन स्थलों पर पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जाए। चार धाम यात्रा के लिए पुख्ता तैयारियां की जाएं। यात्रा मार्ग पर साफ सफाई व जनसुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। टूरिस्ट सेफ्टी मेनेजमेंट सिस्टम पर काम किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को राज्य में आवश्यक्ता है। धार्मिक सर्किटों का करें व्यापक प्रचार-प्रसार:सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धार्मिक सर्किटों को विकसित करते हुए उनका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। कोविड को देखते हुए पर्यटन के लिए जो भी गाईडलाईन बने, वह पूरी तरह से स्पष्ट होनी चाहिए। जहां तक सम्भव हो, पर्यटन व्यवसायियों के हित भी देखें जाएं। इको टूरिज्म विंग की कार्यवाही गतिमान सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि सुरक्षित, सतत और समावेशी पर्यटन के उद्देश्य के साथ पर्यटन विभाग काम कर रहा है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पृथक से साहसिक पर्यटन विंग स्थापित की गई है। इको टूरिज्म विंग की कार्यवाही भी गतिमान है। उत्तराखंड में 3107 होम स्टे पंजीकृत ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना प्रारम्भ करते हुए ट्रैकिंग रूट पर होम स्टे को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतराष्ट्रीय स्तर की साहसिंक खेल नियमावली बनाई गई है। अभी तक 3107 होम स्टे विभाग में पंजीकृत हैं। कद्दूखाल से सुरकंडा देवी, पुरकुल से मसूरी, घांघरियां से हेमकुण्ड साहिब और पूर्णागिरी रोपवे निर्माणाधीन या प्रस्तावित हैं। इसके अलावा और भी रोपवे पाईप लाईन में हैं। बैठक में सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली,आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश