legendary-panchkosi-travel-track-neglected-in-uttarkashi
legendary-panchkosi-travel-track-neglected-in-uttarkashi 
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में पौराणिक पंचकोसी यात्रा ट्रैक उपेक्षित

Raftaar Desk - P2

उत्तरकाशी, 25 जनवरी (हि.स.)। देश में बनारस के बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में ही असी वर्णावत पर्वत के बीच पंचकोशी यात्रा होती हैं। 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित वर्णावत पर्वत के शीर्ष पर जनपद की सबसे पौराणिक धार्मिक यात्रा का मुख्य पड़ाव शिखलेश्वर धाम आज भी पर्यटन के दृष्टिकोण से उपेक्षित है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शिखलेश्वर धाम और पंचकोसी यात्रा ट्रैक को राज्य और जनपद के पर्यटन कलेंडर से जोड़कर विकसित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि चारधाम पहुंचने वाले यात्रियों के लिए धार्मिक और ट्रैकिंग के दृष्टिकोण से यह जनपद मुख्यालय से सबसे नजदीक है। इसके विकसित होने से युवाओं को भी रोजगार मिल सकता है। पंचकोसी यात्रा का मुख्य पड़ाव 'शिखलेश्वर धाम' करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित वर्णावत पर्वत के शीर्ष पर ज्ञानजा गांव की सीमा में बसा है। यह जनपद की एक दिवसीय पंचकोसी यात्रा का मुख्य पड़ाव है। यह धाम प्राकृतिक सौंदर्य से महत्वपूर्ण है। यहां से जनपद मुख्यालय सहित आसपास के करीब 30 किलोमीटर का क्षेत्र नजर आता है। हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल/मुकुंद-hindusthansamachar.in