Jitendra Chaurasia becomes Metropolitan President
Jitendra Chaurasia becomes Metropolitan President 
उत्तराखंड

जितेंद्र चौरसिया बने महानगर अध्यक्ष

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 09 जनवरी (हि.स.)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शनिवार को जितेंद्र चैरसिया को महानगर अध्यक्ष, नाथीराम सैनी को महानगर महामंत्री एवं मुकेश अग्रवाल को महानगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकरियो को शुभकामनायें दीं। कार्यकारिणी में मंत्री राजेश भाटिया, सचिव सोनू चैधरी, उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष, दीपक राणा, संरक्षक धर्मपाल शर्मा, संरक्षक सुभाष गोस्वामी, कार्यकरणी सदस्य जितेंद्र गुप्ता, मोनू शर्मा, सन्नी अरोड़ा, रवि जोशी, विनोद कुमार, संजू चैधरी, रामलाल, संजय तनेजा, मयंक गर्ग घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल हमेशा व्यापारीहित और समाजहित में संघर्ष करता आया है। व्यापारियों की आवाज बनकर महानगर व्यापार मंडल ने अपना अलग मुकाम बनाया है। जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in