janata-darbar-is-just-a-show-naveen-joshi
janata-darbar-is-just-a-show-naveen-joshi 
उत्तराखंड

जनता दरबार महज दिखावा: नवीन जोशी

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 24 जून (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने प्रदेश सरकार के जनता दरबार को महज दिखावा करार दिया है। कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार आयोजित करने के निर्णय पर जारी बयान में कहा कि चुनाव नजदीक देख सरकार को जनता की याद आने लगी है। सरकार के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। महामारी में प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में असफल दिखी। प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव मे जरूर सबक सिखायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश