आईटीबीपी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
आईटीबीपी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण  
उत्तराखंड

आईटीबीपी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

Raftaar Desk - P2

जोशीमठ, 12 जुलाई (हि.स.)। औली में पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ उप महानिरीक्षक सह प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह चौहान द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के तहत संस्थान में पदस्थ सभी पदाधिकारियों द्वारा पौधे रोपे गए। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति, जीवन व स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए वृक्षों पर ही निर्भर है। प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह चौहान एवं सभी उपस्थित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने अहम भूमिका निभाकर कैम्पस में पौधरोपण किया। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/मुकुंद-hindusthansamachar.in