देहरादून, 09 जुलाई (हि.स.)। शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का गुरुवार को स्थानांतरण किया है। इनमें पौड़ी और ऊधम सिंह नगर के जिला पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह को आईआरबी प्रथम, रामनगर (नैनीताल) के सेनानायक पद पर स्थानांतरित किया गया है। यहां पर अबतक कार्यरत सुश्री पी. रेणुका देवी को पौड़ी गढ़वाल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात दलीप सिंह कुंवर को ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल-hindusthansamachar.in