insult-of-gandhi-family-will-not-be-tolerated-rathore
insult-of-gandhi-family-will-not-be-tolerated-rathore 
उत्तराखंड

गांधी परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः राठौर

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फेसबुक पर अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। राठौर ने कहा है कि गांधी परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशाल राठौर ने बताया कि भूपतवाला निवासी एक फेसबुक यूजर ने अपने फेसबुक पेज पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके व उनके परिवार के प्रति अपमानजनक व अनर्गल टिप्पणी की है। युवक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस टिप्पणी से करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर देने वालों में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, नावेज अंसारी, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, सत्यनारायण शर्मा, विकास चंद्रा, कबीर अली, वसीम सलमानी, विशाल कुमार काटी, रोहित कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत