Indrani Bhatia's death is an irreparable loss to society: Pritam
Indrani Bhatia's death is an irreparable loss to society: Pritam 
उत्तराखंड

इन्द्राणी भाटिया का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति:प्रीतम

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 18 जनवरी (हि. स .)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने प्रेमनगर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भद्रसेन भाटिया की पत्नी इन्द्राणी भाटिया के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। सिंह ने जारी शोक संदेश में कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में अपने पति के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। स्वतंत्रता आन्दोलन में अपने पति भद्रसेन भाटिया को पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त रखा। स्वयं परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ समय निकाल कर स्वतंत्रता आन्दोलन में अपने पति का भी सहयोग किया। उनके इस योगदान को सदैव याद जाएगा। इन्द्राणी भाटिया के निधन पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, पी.के. अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, दीप बोहरा आदि कांग्रेसजनों ने भी शोक प्रकट किया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in