Indira Hridayesh signs a storm in BJP
Indira Hridayesh signs a storm in BJP 
उत्तराखंड

इंदिरा हृदयेश का भाजपा में भूचाल आने का इशारा

Raftaar Desk - P2

हल्द्वानी, 01 जनवरी (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने शुक्रवार को कहा है कि 2021 में राज्य की राजनीति में बहुत बड़ा भूचाल आएगा। कांग्रेस चुनाव माहौल में पूरी तरह तैयार है। इशारा मिलते ही भाजपा के कई विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि उनकी एक बड़े नेता से बात हुई है। उन्होंने दावा किया कि कई विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद-hindusthansamachar.in