inauguration-of-bhajan-based-on-the-glory-of-lord-kartikeya
inauguration-of-bhajan-based-on-the-glory-of-lord-kartikeya 
उत्तराखंड

भगवान कार्तिकेय की महिमा पर आधारित भजन का लोकार्पण

Raftaar Desk - P2

रुद्रप्रयाग, 23 अप्रैल (हि.स.)। हिमी फिल्म के बैनर तले व लोक स्टूडियो के सहयोग से केदारघाटी के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी व मधु बेंजवाल की आवाज में भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन ऊंचा कैलाशौ का लोकार्पण समारोह तल्लानागपुर चोपता में एक सादे समारोह में संपंन हुआ। लोकार्पण समारोह में प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखते हुए सिर्फ डेढ़ दर्जन जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए इको टूरिज्म समिति के सलाहकार पंकज भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवित रखने के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े लक्ष्मण सिंह नेगी के प्रयासों की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष चोपता योगम्बर कुनियाल ने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी के भजनों के सोशल मीडिया पर अपलोड होने से स्थानीय तीर्थाटन व पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिल रहा है। अति विशिष्ट अतिथि दीप राणा ने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी के तीर्थ का व्यापक प्रचार.प्रसार होने से तल्ला नागपुर क्षेत्र को भी लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कुण्डा दानकोट जीतराज कुनियाल व संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर भाजपा तल्ला नागपुर मण्डल अध्यक्ष गम्भीर बिष्टए सह मीडिया प्रभारी बुद्धि बल्लभ थपलियालए प्रधान मनवर सजवाण पंचम सिंह नेगीए धर्मेन्द्र जग्गीए मनीष मेवालए चन्दन सिंह नेगीए लोक गायक शंकर सिंह नेगीए पंकज सिंह नेगीए सूरज सिंह नेगीए कुमारी अनीशाएमोनिका मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित