hemkund-trust-sent-two-ambulances-to-joshimath
hemkund-trust-sent-two-ambulances-to-joshimath 
उत्तराखंड

हेमकुंड ट्रस्ट ने दो एंबुलेंस जोशीमठ भिजवाईं

Raftaar Desk - P2

जोशीमठ, 17 मई (हि.स.)। हेमकुंड साहिब मैनेजमेन्ट ट्रस्ट ने कोरोना काल में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए दो एंबुलेंस एंव चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था जोशीमठ में की है। ट्रस्ट के मुख्य प्रबन्धक सरदार सेवा सिंह के अनुसार यह व्यवस्था मुफ्त है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को ऑक्सीजन की दिक्कत है तो वह इन कंसंट्रेटर का प्रयोग कर सकता है। घर भी ले जा सकता है। तबीयत में सुधार होने पर गुरुद्वारा जोशीमठ में इन्हें जमा कराना होगा। एंबुलेंस और कंसंट्रेटर की सुविधा गुरुद्वारा जोशीमठ प्रबन्धक और प्रशासन के माध्यम से ली जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश कपरूवाण