governor-nainital-reached-raj-bhavan
governor-nainital-reached-raj-bhavan 
उत्तराखंड

राज्यपाल नैनीताल राजभवन पहुंचीं

Raftaar Desk - P2

नैनीताल, 13 जून (हि.स.)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य रविवार शाम नैनीताल राजभवन पहुंच गई हैं। यहां पहुंचने पर कुमाऊं मंडल के आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी, आईजी कुमाऊं अजय रौतेला, डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी, राज्यपाल के परिसहाय-सेना मेजर मुदित सूद, परिसहाय-पुलिस रचिता जुयाल सहित राजभवन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंचने के बाद राज्यपाल ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के असामयिक निधन पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि डॉ. हृदयेश ने महिला राजनेता के रूप में उत्तराखंड राज्य और अपने कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान बनाई। इसके लिए वह हमेशा स्मरण की जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी