government-should-not-take-third-wave-lightly-suryakant-dhasmana
government-should-not-take-third-wave-lightly-suryakant-dhasmana 
उत्तराखंड

तीसरी लहर को हल्के में न ले सरकार: सूर्यकांत धस्माना

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 24 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने हाई कोर्ट की फटकार पर कहा कि भाजपा सरकार तीसरी लहर को हल्के में न ले। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान कहा कि हाई कोर्ट नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश ने जो बाते सरकार के लिए कही वह बहुत ही चिंता का विषय है। अगर सरकार ने विपक्ष की बात सुनी हुई होती से आज उसे फटकार नहीं सुनना पड़ता। उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि राज्य में सरकारी आंकड़ों में तो सात हजार लोग कोरोना से मरे किन्तु वास्तविकता में ये आंकड़ा कई गुणा ज्यादा है। सरकार तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के बारे में अगर उच्च न्यायालय को ही संतुष्ट नहीं कर पा रही है तो स्थितियों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। सरकार को समय रहते तीसरी लहर से बचाव के लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश