government-hospital-was-sanitized
government-hospital-was-sanitized 
उत्तराखंड

सरकारी अस्पताल को किया गया सेनेटाइज

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 26 अप्रैल (हि.स.)। कोविड 19 की खतरनाक होती जा रही दूसरी लहर से शहरवासियों को बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन सजग, और संवेदनशील नजर आ रहा है। कोविड सैंटर को स्थापित करने के बाद अब निगम का फोकस सेनेटाइजेशन पर है। नगर में पॉजिटिव मामले आने के बाद निगम प्रशासन ने अपनी सेनेटाइजेशन टीम को सोमवार को सरकारी अस्पताल मे उतार दिया। महापौर अनीता ममगांंईं ने जज्बा दिखाते हुए खुद मोर्चा संभाला और अस्पताल परिसर सहित विभिन्न वार्डों में सेनेटाजेशन कराया। यह अभियान करीब दो घंटे चला। ममगांई ने अस्पताल प्रशासन से कोरोनो पॉजिटिव मामलों की जानकारी हासिल की । सेनेटाइजेशन से पहले महपौर ने अभियान में जुटे कर्मचारियों से कहा कि यह वक्त घबराने का नहीं, बल्कि हम सबको इस वैश्विक महामारी की चुनौतियों का सामना करना है। इस दौरान सफाई निरीक्षक सचिन रावत, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मलहोत्रा, प्रशांत कुकरेती आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम