former-mla-vijaypal-sajwan-arrived-to-celebrate-losar
former-mla-vijaypal-sajwan-arrived-to-celebrate-losar 
उत्तराखंड

लोसर मनाने पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण

Raftaar Desk - P2

उत्तरकाशी, 14 फरवरी (हि.स.)। बौद्ध परंपराओं के अनुयायी भोटिया, जाट एवं किन्नौरी समुदाय के लोगों के तीन दिवसीय लोसर पर्व का रविवार को समापन हो गया। इसका आयोजन नए साल के उपलक्ष्य में किया जाता है। समापन मौके पर डुंडा वीरपुर के रिंगाली देवी प्रांगण एवं किन्नौरी मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भी पहुंचे। उन्होंने सभी को लोसर की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने रासो नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधान सुनीता नेगी सिंह भी मौजूद रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/ चिरंजीव सेमवाल /मुकुंद-hindusthansamachar.in