flag-hoist-flag-hoisted-at-rashtriya-swayamsevak-sangh-office
flag-hoist-flag-hoisted-at-rashtriya-swayamsevak-sangh-office 
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर जिला संघचालक ने किया ध्वजारोहण

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार स्थित कार्यालय पर जिला संघचालक रोहिताश कुंवर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वंयसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का गणतंत्र विश्व का सबसे मजबूत गणतंत्र है। देश को कई वर्षों की गुलामी के बाद अपने खुद के बनाये संविधान के अनुसार जीने का हक मिला था। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। बड़ी-बड़ी यातनाएं सह कर स्वतंत्रता की लड़ाई को लड़ा। आज उन सब आजादी के दीवानों को नमन करने का दिन है। इस मौके पर नगर संघचालक डॉ यतीन्द्र नागयन, विभाग प्रचारक शरद कुमार, नगर प्रचारक रमेश मुखर्जी, कार्यालय प्रमुख जसवंत, देशराज शर्मा, अमित शर्मा, अमित त्यागी, राम विलास यादव, उमेश मिश्रा, विशाल माहेश्वरी, सौरभ,अनुपम सिंघल, अनिल प्रजापति, रितिक, आराध्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत-hindusthansamachar.in