extension-of-nainital-youth-congress-executive
extension-of-nainital-youth-congress-executive 
उत्तराखंड

नैनीताल युवा कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार

Raftaar Desk - P2

नैनीताल, 04 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संजय कुमार ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। सुमित साह उर्फ शेखर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव बिष्ट, संजय कुमार व विकास आर्य को उपाध्यक्ष, नेहा शीर्षवाल व रिया आर्य को महिला उपाध्यक्ष, फैजान व हिमांशु भट्ट को महामंत्री, गौरव जोशी ‘गुड्डू’, अमित कुमार ‘मॉन्टू’, अस्मित विश्वकर्मा तथा आदित्य को सचिव, नरेश दुर्गापाल को मीडिया प्रभारी तथा नीरज चंद्रा, कमल किशन, जगदीश आर्या, अरविंद आर्या, दीपांक आर्या, गौतम चंद्रा व बसंत कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद