Erosion on the banks of saung river, singhal inspected
Erosion on the banks of saung river, singhal inspected 
उत्तराखंड

सौंग नदी के तटों पर कटाव, सिंघल ने किया निरीक्षण

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 15 जनवरी (हि.स.)। साब नगर क्षेत्र में सौंग नदी के तटों पर हो रहे कटाव से ग्रामीण सहमे हुए हैं।जानकारी मिलने पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने शुक्रवार दोपहर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन को भू-कटाव रोकने के लिए नदी-नालों के किनारे तारबाड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के एसडीओ अभिनव नौटियाल से क्षेत्र का स्टेटमेंट मांगा। सिंघल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि इस संदर्भ में वह मुख्यमंत्री से मिलकर स्थाई समाधान का प्रयास भी करेंगे। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद बडोनी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in