discussion-on-a-panchag-a-festival
discussion-on-a-panchag-a-festival 
उत्तराखंड

एक पंचाग, एक त्यौहार पर हुई चर्चा

Raftaar Desk - P2

पौड़ी, 04 अप्रैल (हि.स.)। ओमकार ब्राह्मण समिति की बैठक में रविवार को कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समिति से जुड़े ब्राह्मणों ने एक पंचांग, एक निर्णय, एक त्यौहार, पंचांग शोधन आदि पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकारिणी में सुधीर चंद्र बड़थ्वाल अध्यक्ष, गिरीशचंद्र नौडियाल उपाध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद नौडियाल सचिव, अजीतराम गोदियाल कोषाध्यक्ष, डा.वेदप्रकाश सिलमाना, दयाराम नौडियाल व लक्ष्मण प्रसाद डोभाल संरक्षक, अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल व केशवानंद बलोदी सलाहकार चुने गए हैं। कार्यकारिणी में रामकृष्ण नौटियाल को थलीसैंण, रोहित नैथानी को गग्वाडस्यूं, पारेश्वर भट्ट को बनगढस्यूं का संयोजक चुना गया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद