Devendra Yadav hopes for Congress government in 2022
Devendra Yadav hopes for Congress government in 2022 
उत्तराखंड

देवेंद्र यादव को 2022 में कांग्रेस सरकार की उम्मीद

Raftaar Desk - P2

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर), 08जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। चार साल के बेरोजगारी के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश सरकार कैसा काम कर रही है। यादव का पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आज हर तबका सरकार से दुखी है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ी है। देश का अन्नदाता सड़क पर है। देश और प्रदेश में लोग भाजपा से परेशान हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ आदि मौजूद रहे। बाद मे कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। हिन्दुस्थान समाचार/विजय आहूजा/मुकुंद-hindusthansamachar.in