demonstration-against-increase-in-prices-of-lpg-and-petrol
demonstration-against-increase-in-prices-of-lpg-and-petrol 
उत्तराखंड

रसोई गैस एवं पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

गोपेश्वर, 18 फरवरी (हि.स.)। लगातार बढ़ रहे रसोई गैस व पेट्रोल के दामों के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर मुख्य तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। बढ़ती मंहगाई को लेकर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, युवा कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी आदि ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के लिए नारा दिया था कि बहुत हुई मंहगाई की मार....लेकिन आज जब सत्ता में पहुंच गये है तो मंहगाई पर लगाम लगाने के बजाय मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल के दाम सौ के पार पहुंच गया है। रसोई गैस के दाम में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है जिससे गरीब आदमी की आर्थिकी पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की करनी और कथनी को समझ गई है जिसका खामियाजा सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, विकास जुगरान, जयबीर नेगी, मनीष नेगी, हरेंद्र राणा, राजेंद्र लाल, सूर्यप्रकाश पुरोहित, महेंद्र नेगी, संदीप झिक्वाण आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश-hindusthansamachar.in