Demand to make local Congress worker a candidate
Demand to make local Congress worker a candidate 
उत्तराखंड

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाने की मांग

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 09 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का श्री राधा कृष्ण धाम पहुंचने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गंगाजली और स्मृति चिह्न भेंट किया। ब्रह्मचारी ने यादव से विधानसभा चुनाव में स्थानीय कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने की मांग की। इस मौके पर यादव ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधानसभा चुनाव में जीतने का दमखम रखने वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ है। किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यादव के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होंगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी। ब्रह्मचारी ने कहा कि सरकार पैसे की बर्बादी कर कुम्भ क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रदेश सचिव पूनम भगत, पार्षद महावीर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in