congress39s-march-against-inflation-in-rudrapur
congress39s-march-against-inflation-in-rudrapur 
उत्तराखंड

रुद्रपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा

Raftaar Desk - P2

रुद्रपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महंगाई और तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पदयात्रा निकाली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। लोग महंगाई से परेशान हैं। केंद्र और राज्य सरकार को जनता का दर्द महसूस नहीं हो रहा। यह लोग भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। यहां से गांधी पार्क तक पदयात्रा की। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर महानगरअध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, नगर कांग्रेस महामंत्री राजीव कामरा, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, प्रदेश सचिव नन्दलाल परिमल राय, पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय, महामंत्री साबिर अहमद राजीव कामरा विजय अरोरा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ विजय आहूजा/मुकुंद