congress-came-out-on-the-streets-against-the-increase-in-lpg-price
congress-came-out-on-the-streets-against-the-increase-in-lpg-price 
उत्तराखंड

रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस उतरी सड़कों पर

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 16 फरवरी (हि.स.)। रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लूपुर चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। इसके बाद चौराहे पर सभा कर केंद्र व राज्य की भाजापा सरकार की नीतियों पर बरसे। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी आमजन के लिए मुसीबत बन गई है। एक के बाद एक महंगाई का आर्थिक बोझ जीने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सरकार के कदम से खासा आक्रोश है। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष व प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। कांग्रेस जनता की परेशानियों के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रही है और अब उत्तराखंड की जनता राज्य से भाजपा सरकार की विदाई का मन बना चुकी है और 2022 में प्रदेश में प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विजय हासिल करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in