congress-burnt-the-effigy-of-the-government
congress-burnt-the-effigy-of-the-government 
उत्तराखंड

कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 27 जून (हि.स.)। महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को देश में बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल- डीजल की आसमान छूती कीमतों और कुंभ के दौरान हुए कथित घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार है। करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक कुंभ में भी इस सरकार ने घोटाला कर दिया। फर्जी आरटीपीसीआर टेस्ट करवा कर देश में कोरोना वायरस को फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश के भाजपा नेता मदन कौशिक ने भी लाइब्रेरी घोटाला कर दिया। प्रदेश के मंत्री - अधिकारी पैसे की बंदरबांट मे लगे हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज देवरानी ,ललित मोहन मिश्रा, रामकुमार भरतोलिया, सुधीर राय ,पार्षद भगवान सिंह पवार ,नंदकिशोर जाटव ,अभिषेक शर्मा, हुकम पोखरियाल ,राजेंद्र जाटव ,कमलेश शर्मा ,अशोक शर्मा, विष्णु कुमार, विक्रम भंडारी ,संजय टंडन ,सचिन ,प्रतीक्षा आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम