congress-burnt-effigy-of-municipal-administration-for-failing-to-stop-stray-animals-in-the-city
congress-burnt-effigy-of-municipal-administration-for-failing-to-stop-stray-animals-in-the-city 
उत्तराखंड

नगर में आवारा पशुओं को रोकने में विफल नगर निगम प्रशासन का कांग्रेस ने फूंका पुतला

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 28 मार्च (हि.स.)। नगर युवक कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं को रोकने में विफल नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका। रविवार को कांग्रेस कमेटी के जिला मंत्री एकांत गोयल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता परशुराम चौक पर एकत्र हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में बढ़ते आवारा पशुओं को रोक पाने में विफल नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका। इस मौके पर गोयल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण अभी तक आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं और दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में तिलक रोड पर एक बुजुर्ग महिला को एक सांंड ने घायल कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। शनिवार की रात को शिवाजीनगर में आवारा सांंड ने ऑटो चालक के बच्चे की जान लेे ली। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने अभी तक ऋषिकेश क्षेत्र में कहीं भी आवारा पशुओं को बंद करने के लिए कांजी हाउस की व्यवस्था नहीं की है। आवारा पशुओं से आमजन परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांड के हमले से मरे व्यक्ति के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। पुतला फूंकने वालों में लल्लन राजभर, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय धीमान, वीरेंद्र सजवान, जितेंद्र पाठी, राजेंद्र गैरोला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम