congress-burnt-effigy-of-government-against-inflation
congress-burnt-effigy-of-government-against-inflation 
उत्तराखंड

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 19 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस कार्यकर्ताएं महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज कर दिया है। रोज की तरह तरह शुक्रवार को भी मसूरी विधानसभा के जाखन में सरकार का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मसूरी क्षेत्रान्तर्गत जाखन में एकत्रित हुए। यहां रसोई गैस सहित डीजल-पेट्रौल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान भाजपा के डबल इंजन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लालचंद शर्मा ने कहा कि महामारी के कारण श्रमिक और नौकरी पेशा के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। बढ़ती महंगाई लोगों के जीवन को सांसत में डाल दिया है। सबके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। निजी संस्थानों में काम करने वाले करोड़ों लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। भाजपा के शासन में मंहगाई चरम पर है। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला कहा कि महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप होने के बाद कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी को जीना मुश्किल कर दिया है। महामंत्री गोदावरी थापली नें कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के चलते आम आदमी के जीने की राह और कठिन हो रही है। इस दौरान उर्मिला थापा, सागर लांबा जगदीश, नीरज त्यागी, धर्मेन्द्र सावंत, राजेन्द्र धवन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश /मुकुंद