congress-attacked-the-government-on-inflation-unemployment
congress-attacked-the-government-on-inflation-unemployment 
उत्तराखंड

कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार पर हमला किया

Raftaar Desk - P2

नैनीताल, 21 फरवरी (हि.स.)। निकटवर्ती ज्योलीकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं के विरोध में प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। वक्ताओं ने सत्ता परिवर्तन के लिये संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, विधानसभा प्रभारी किरन डालाकोटी, उप ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे, हेम आर्य व खष्टी बिष्ट ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार के डबल इंजन के बावजूद महंगाई, बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य में जनहित से सारे कार्य ठप पड़े हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मौत हो रही हैं। शिक्षा बदहाल है। पेयजल के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस को सशक्त बना कर प्रदेश-देश में सत्ता परिवर्तन के लिये संघर्ष करना होगा। 28 फरवरी से 10 मार्च तक बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर मीना बिष्ट, चंदन जीना, शांति तिवारी, धर्मेंद्र बिष्ट, सहकारी समिति अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सचिव शाहनवाज सिद्दीकी, सेवादल जिला अध्यक्ष कृष्णा साह, ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन कनवाल, महेश पंत, मीना बिष्ट, शांति तिवारी, तनुजा बगडवाल, धीरज व इंद्रा जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद