chief-minister-exits-angry-from-uttarakhand-bjp-core-group-meeting
chief-minister-exits-angry-from-uttarakhand-bjp-core-group-meeting 
उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से मुख्यमंत्री नाराज होकर बाहर निकले

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 06 मार्च (हि. स.)। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है। पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नाराज होकर बाहर निकल गए हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक से बाहर जाते समय मीडिया का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसे राज्य में सियासी बदलाव को जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, संगठन महामंत्री अजय कुमार, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह मौजूद हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद