फिल्म मुहूर्त में बगैर मॉस्क के शिरकत करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष फिर अपने बयान से फंसे विवाद में
फिल्म मुहूर्त में बगैर मॉस्क के शिरकत करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष फिर अपने बयान से फंसे विवाद में 
चम्पावत

फिल्म मुहूर्त में बगैर मॉस्क के शिरकत करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष फिर अपने बयान से फंसे विवाद में

Raftaar Desk - P2

चम्पावत : देहरादून में एक फिल्म के मुहूर्त में बगैर मॉस्क के शिरकत करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने बयान से विवाद में आ गए हैं। शुक्रवार को अमोड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि टाटा द्वारा निर्मित सीएलओ टू पहनने से वायरस दो महीने तक उनके आस पास भी नहीं भटकेगा। यह 800 रुपये का मिलता है। इसे ऑनलाइन मंगाया जा सकता है। बता दें कि आरएसएस पौड़ी विभाग प्रचारक चंद्रशेखर जोशी के पिता का पांच दिन पूर्व निधन हो गया था। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत शोकाकुल परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष से पूछा गया कि फिल्म के मुहूर्त पर बगैर मॉस्क के व शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करे बगैर फोटो खिंचाया गया। यह पहला मामला नहीं जब प्रदेश अध्यक्ष पर कोरोना नियमों का उल्लघंन करने का आरोप लगा है। इस मामले को कांग्रेस तूल देकर मामले में कार्यवाही करने की मांग कर रही है। इस पर अध्यक्ष भगत ने कहा कि शूटिंग में बहुत बढिय़ा वातावरण था। वहां पर किसी प्रकार दूषित वातावरण नहीं था। सभी कलाकार जो मुंबई से आए थे, वह सभी कोरोना टेस्ट कराए थे। मुहूर्त के दौरान हमने भी मॉस्क पहना था। फोटो शूट के दौरान उनके आग्रह पर चित्र अच्छा आने के लिए हमने मॉस्क उतार दिया। उन्होंने कहा कि मैंने टाटा निर्मित सीएलओ टू संयत्र पहना हुआ है। इससे कोई भी किटाणु व विषाणु दो महीने तक उनके आसपास भी नहीं भटकेगा। यह बाजार में 800 रुपये का मिलेगा। इसे ऑनलाइन भी मंगाया जा सकता है। हमने कांग्रेसियों को 20 साल तक धरना प्रदर्शन, पुतला फूंकने का काम दे रखा है। तो फिर वह यही काम तो करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को कांग्रेसियों ने आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव ने कहा कि सरकार में रहकर जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिर्फ 800 रुपये में दो महीने तक कोरोना को भगाने वाला मशीन पहन सकते तो सरकार करोड़ों रुपये कोरोना पर क्यों खर्च कर रही है। यह मशीन आम आदमी भी खरीद सकता है। इससे सरकार का पैसा ही बचेगा। रही धरना प्रदर्शन तो जनता सब देख रही है। 2022 के चुनाव में सबको दिख जाएगा। भाजपा औंधे मुंह गिरेगी। सत्य की जीत होगी और झूब फरेब करने वालों का पर्दाफाश होगा।-doonhorizon.inUttarakhandChampawatfeed.xml