woman-jumped-in-alaknanda-river
woman-jumped-in-alaknanda-river 
चमोली

महिला अलकनंदा नदी में कूदी

गोपेश्वर, 21 जुलाई (हि.स.)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बुधवार को एक अज्ञात महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम अलकनंदा नदी के तटों पर महिला की तलाश कर रही है। अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर्णप्रयाग-पोखरी सड़क पर अलकनंदा नदी पर बने पुल पर एक महिला बहुत देर तक खड़ी रही। कुछ देर बाद वह पुल के गार्ड पर चढ़ गई। इस बीच वह कुछ समझ पाते कि महिला ने छलांग लगा दी। थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा का कहना है नदी तटों पर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। बारिश के चलते नदी उफनाई है। इसलिए खोजबीन में मशक्कत करनी पड़ रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदी